डॉ लालजी प्रसाद निर्मल, सभापति, दैवीय आपदा प्रबन्धन एवं जांच समिति दलित मित्र हैं, सीएम योगी आदित्यनाथ- डॉ लालजी प्रसाद निर्मल सभापति, दैवीय आपदा प्रबन्धन एवं जांच समिति / सदस्य विधान परिषद एवं उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के पूर्व चेयरमैन डॉ लालजी प्रसाद निर्मल ने पत्रकार वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दलित समाज का सच्चा हितैषी बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में दलितों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कार्य किए गए है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ० भीमराव आंबेडकर के सम्मान में प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में उनका चित्र स्थापित कराने का कार्य किया है। लखनऊ के ऐशबाग क्षेत्र में डॉ आंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केन्द्र का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें 25 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा, पुस्तकालय, संग्रहालय, विपश्यना केन्द्र तथा आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रेक्षागृह विकसित किया जा रहा है। डॉ निर्मल ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा डॉ० आंबेडकर की प्रतिमाओं के...