खोजा गया निकटवर्ती "सुपर-जुपिटर" ग्रह

 

                                              खोजा गया निकटवर्ती "सुपर-जुपिटर" ग्रह 


खोजा गया निकटवर्ती "सुपर-जुपिटर" ग्रह 

आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर खगोलविदों की अंतर्राष्ट्रीय टीम का रहे हिस्सा

आईआईटी कानपुर के डिपार्ट्मन्ट ऑफ स्पेस, प्लैनिटेरी एण्ड ऐस्ट्रनामिकल साइंसस् एण्ड इंजीनियरिंग के सहायक प्रोफेसर डॉ प्रशांत पाठक सहित खगोलविदों की एक अंतर्राष्ट्रीय टीम ने सौर मंडल में सूर्य के समान एक नजदीकी तारे की परिक्रमा करने वाले एक विशाल ग्रह की खोज की है जो बृहस्पति गृह से द्रव्यमान के मामले में कम से कम छह गुना अधिक है, और हमारे सौर मंडल के किसी भी ग्रह से काफी बड़ा बनाता है। 

डॉ प्रशांत पाठक के अनुसार डायरेक्ट इमेजिंग में अभी तक करीब 50 प्लैनेट्स खोजे गए है जो की सभी यंग प्लैनेट्स है जो कि अभी जल्दी ही बने है इनका टेम्परेचर काफी ज्यादा होता है जिससे इनको डिटेक्ट करना आसान होता है, जबकि MATURE प्लेनेट को डिटेक्ट करना काफी मुश्किल होता है क्योंकि उनकी लाइट बहुत काम आती है। प्रोफेसर प्रशांत ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है कि MATURE प्लेनेट डायरेक्टली इमेज हुआ है। 




Epsilon Indi Ab नामक यह ग्रह पृथ्वी के निकट पहला प्रत्यक्ष रूप से चित्रित परिपक्व बाह्यग्रह है। आईआईटी द्वारा साझा की गयी जानकारी के अनुसार इस ग्रह को Epsilon Indi Ab, या संक्षेप में Eps Ind Ab, को 'सुपर-जुपिटर' के रूप में वर्गीकृत किया गया है। Eps Ind Ab प्रत्यक्ष इमेजिंग तकनीक का उपयोग करके खोजा जाने वाला पहला परिपक्व एक्सोप्लैनेट (हमारे सौर मंडल से परे एक ग्रह) है। अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। 

इस खोज और इसके पीछे के अनुसंधान का विवरण विश्व की अग्रणी बहुविषयक विज्ञान पत्रिका नेचर में प्रकाशित किया गया है। नया खोजा गया ग्रह हमसे 12 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। यह ग्रह काफी ठंडा है, जिसका तापमान लगभग -1°C (30°F) है। इसकी कक्षा भी बहुत बड़ी है, और यह अपने तारे की परिक्रमा हमारी पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी से 28 गुना अधिक दूरी पर करता है।